गाजीपुर: सादात रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर बने ओवरब्रिज के नीचे लगा हैंडपंप खराब होने से यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में यात्रियों को अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। वहीं प्लेटफार्म दो पर भी पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनता ने अनेक बार विभागीय अधिकारियों से इसकी शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने से लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं
