टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टी.एस.सी.टी.) भाँवरकोल के तत्वाधान में शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय


 

भाँवरकोल /गाजीपुर। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) भाँवरकोल के तत्वाधान में गुरुवार को विकास खण्ड भाँवरकोल के प्रांगण में शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने कहा कि आप सब अधिक से अधिक संख्या में इस टीम से जुड़ें क्योंकि हम सब ही अपने परिवार वालों के लिए भविष्य निर्माण की मजबूत नींव रख सकते हैं।

कार्ययक्रम की अध्यक्षता कर रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी रवीन्द्र सिंह ने सबको प्रेरित किया तथा खुद सहयोग करते रहने की बात कही। ब्लॉक अध्यक्ष त्रिपुरारी यादव के साथ पूरी टीम ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम, टीएससीटी पट्ट और बुके देकर किया।

अपने संबोधन में अतिथियों ने टीचर्स सेल्फ केयर टीम भाँवरकोल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच शिक्षकों को आपसी सहयोग, नवाचार और आत्मिक संतुलन की दिशा में प्रेरित कर रहा है। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है और वे और अधिक समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य अपने सेवाकाल में किसी शिक्षक या शिक्षिका की मृत्यु हो जाने पर टीम के सभी सदस्यों मिलकर लगभग 50- 55 लाख का सहयोग उसके परिवार वालों के लिए किया जाना रहता है। यह कार्यक्रम आगे भी अनवरत जारी रहेगा।

 

शिक्षकों के शैक्षिक उन्नयन, आत्मविकास, मानसिक स्वास्थ्य एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में किया जाने वाला यह कार्यक्रम शिक्षकों के परिवार वालों के लिए “अमृतधारा” कार्य करते हुए विकास की राह में मील का पत्थर साबित होगा।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवक्ता मु. आलिम हुसैन ने किया। इस अवसर पर रामेश्वर गिरी, अभिषेक गौरव, राधेश्याम यादव, सुशील राय, दिवाकर सिंह, जयनारायण उपाध्याय, राजेश यादव, अशोक राय, दिनेश यादव, विकास सिंह, राकेश, हैदर खान, नीरज राय, बाला जी राय, अमित राय, कृष्ण मुरारी राय, रमाशंकर यादव, माया कुमारी, आरती गुप्ता, ममता यादव आदि के साथ बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम पूर्णतः सफल एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें