भांवरकोल। चंदनी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 8वीं यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विद्यालय के नाम रोशन किया है। चंदनी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 व 27 नवंबर को जौनपुर में आयोजित आठवीं यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस कठिन परिस्थिति में भी चंदनी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कुल सात पदक हासिल किए। पदक जीतने वालों में सत्यम पासवान स्वर्ण पदक, आर्यन यादव स्वर्ण पदक, देवस्मिता सरकार कांस्य पदक, अंशिका यादव रजत पदक, बजरंगी राय रजत पदक, प्रिंस यादव रजत पदक व शिवम पासवान ने रजत पदक हासिल कर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजयी होकर लौटे खिलाड़ियों का स्कूल परिवार की ओर से स्वागत किया गया।
चंदनी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक
