एन डी ए की बिहार में ऐतिहासिक जीत पर मुहम्मदाबाद के भाजपाइयों ने मिठाई खिला कर मनाया जश्न


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय

मुहम्मदाबाद। स्थानीय तहसील में बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशियां साझा कीं और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया।

इस जश्न में मुहम्मदाबाद देहात मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा, महामंत्री आनंद मोहन मिश्रा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्यारे मोहन यादव, भांवरकोल द्वितीय के मंडल उपाध्यक्ष विवेक सिंह कुशवाहा और मुहम्मदाबाद विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक रोहित त्रिपाठी मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशियां साझा कीं मुहम्मदाबाद देहात मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।निवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्यारे मोहन यादव ने कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता की जीत है।भांवरकोल द्वितीय के मंडल उपाध्यक्ष विवेक सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह जीत NDA की नीतियों की जीत है।


मुहम्मदाबाद विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक रोहित त्रिपाठी ने कहा कि यह जीत सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें