संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय
मुहम्मदाबाद । स्थानीय तहसील अंतर्गत उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर लेखपाल संघ ने हवन पूजन किया और जरूरतमंद 51 लोगों को कंबल, भोजन, फल का वितरण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी उपस्थित थीं। संघ के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। लेखपाल संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार राय ने कहा कि लेखपाल संघ की स्थापना 14 नवंबर 1962 में हुई थी और तभी से इस दिन को प्रदेश भर के लेखपाल स्थापना दिवस के रूप में मनाते चले आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लेखपाल संघ का हाथ किसान, मजदूर, मजलूम के साथ का नारा रहा है और संगठन लेखपालों को सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करता है। इस अवसर पर लेखपाल संघ के उपाध्यक्ष रविकांत सिंह, आशुतोष सिंह, नीरज कुमार, प्रवीण कुमार, आयुषी मिश्रा, प्राची दुबे, अखिलेख कुमार, दीपक चौहान, मृत्युंजय राय, विनोद यादव सहित अन्य लेखपाल उपस्थित थे।
