भा.क.पा. देवकली ब्लॉक की बैठक में सरकार की नीतियों पर तीखी आलोचना अमेरिका सिंह यादव ने कहा: किसान, मजदूर, छात्र और महिलाएँ प्रभावित


नंदगंज(गाजीपुर )12 नवम्बर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भा.क.पा.) ब्लॉक कमेटी देवकली की बैठक नंदगंज स्थित हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियाँ किसानों, मजदूरों, छात्रों, युवाओं और महिलाओं के खिलाफ हैं।

उन्होंने बताया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार की कॉर्पोरेट परस्त नीतियों के कारण आर्थिक विषमता बढ़ गई है।

जब तक किसान और मजदूरों की सरकार नहीं बनेगी, शोषणविहीन समाज का निर्माण नहीं होगा। प्रत्येक समुदाय की समस्याओं का समाधान तभी संभव है।

बैठक में पार्टी के शताब्दी वर्ष को धूमधाम से मनाने और जनता के बीच व्यापक लामबंदी का प्रण लेने पर जोर दिया गया।

सदस्यों ने यह भी निर्णय लिया कि 8 दिसम्बर को सरजू पाण्डेय पार्क में आयोजित शताब्दी समारोह में बड़े पैमाने पर भाग लिया जाएगा और फंड एकत्रित किया जाएगा।

बैठक में ब्लॉक मंत्री बच्चेलाल यादव, वरिष्ठ नेता बब्बन सिंह यादव, डॉक्टर शिवमूरत बिंद, लौटू बिंद, दुर्जन जी, रामशुक्ला, मोहन प्रसाद, सुरेश बिंद, चंद्रशेखर वर्मा, कल्पनाथ प्रजापति, वहीद अंसारी, अकबर अंसारी और रामसूरत आदि उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ साथी रामराज बिंद ने की।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें