छठ मइया के गीतों से गूंजा नंदगंज, श्रद्धालुओं ने गांगी नदी में दिया अर्घ्य अस्ताचलगामी सूर्य को जल अर्पित कर व्रतियों ने मांगी परिवार की सुख-समृद्धि की कामना


नंदगंज (गाज़ीपुर)। महापर्व छठ पूजा के अवसर पर नंदगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और आस्था का सागर उमड़ पड़ा। व्रती महिलाओं ने अपने परिवारजनों के साथ पूजा सामग्री लेकर बरहपुर स्थित गांगी नदी पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान महिलाएं छठ मइया के पारंपरिक गीत गाती हुईं नदी तट तक पहुंचीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

गांगी नदी के अलावा कई श्रद्धालुओं ने अपने गांवों में बने अमृत सरोवरों में भी अर्घ्य दिया। अस्ताचलगामी सूर्य को जल और दूध अर्पित करते हुए व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

पूरे क्षेत्र में छठ महापर्व का उल्लास चरम पर रहा। नंदगंज बाजार में दोपहर बाद लगभग तीन बजे से सन्नाटा पसर गया था। अधिकांश दुकानें बंद रहीं और लोग पर्व की तैयारियों व पूजा-अर्चना में लीन दिखाई दिए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें