सैदपुर, गाजीपुर: खजुरा गांव के बिगड़े हालात पर समाचार प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था, जिसके तत्काल बाद आज सैदपुर तहसील के खजूरामें ए डी ओ पंचायत द्वारा कई जगहों का जायजा लिया गया। स्थिति बहुत खराब देखने को मिली एडीओ पंचायत ने सफाई कर्मचारियों से कुछ जगहों पर सफाई भी कराई और उच्च स्तर तक गांव वासियों की समस्याओं को पहुंचाने की भी बात कही एडीओ पंचायत के आने के बाद गांव वालों में और आक्रोश का क्रोध देखने को मिला ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को खुल कर के रखा कई जगहों पर अनेक प्रकार की समस्या को ग्रामीणों द्वारा बताया गया जिसमें खेल का मैदान, अमृत सरोवर सार्वजनिक शौचालय, और व्यक्तिगत ओडीएफ के तहत शौचालय जो पूर्व प्रधान के द्वारा बनाया गया था उसका पैसा का ना मिलना प्रमुख था साथ ही साथ कई लोगों द्वारा शौचालय न बनने का शिकायत भी किया गया ज्ञातव्य हो कि ग्रामीणों द्वारा जिला धिकारी को भी पत्रक दिया जा चुका है अब देखना ये है कि एडीओ पंचायत द्वारा ग्रामीणों को दिए गए आश्वासन पर कितनी गंभीरता से उच्च अधिकारी लेते है, कब तक खजुरा के लोगों की समस्याओं का स्थाई निदान हो पाता है।
लोक अधिकार समाचार की खबर का हुआ असर: ग्राम सभा खजुरा में ए डी ओ पंचायत का हुआ दौरा
