गाजीपुर: आज अग्रेसन मैरेज हाल में विजय दशमी के उपलक्ष्य, में राष्ट्र सेविका समिति जो ये हिन्दू समाज का मातृशक्ति का संगठन है विजया दशमी का आयोजन भव्यता के साथ किया गया समिति कि 1936 में स्थापना की गयी समरोह का शुभारम्भ भगवा ध्वज आरोहण और शस्त्रो के पूजन से हुआ गणवेश धारी मंगल वेश सेविकाओ ने अनुशासित शोभा यात्रा के दौरान संगठन शक्ति और आत्मरक्षा का और शक्ति संदेश दिया इस संचलन में कुल 355 महिला रही मुख्य वक्ता वक्ता जिला बौद्धिक प्रमुख श्रीमती शिवानी सिंह ने कहा विजयदशमी का पर्व सत्य की असत्य पर धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है। नारी शक्ति ही राष्ट्र की आधार शिला है और उसका शारीरिक मांसिक है और आध्यात्मिक रूप से सशक्त होना आवश्यक है उन्होने समिति के तीन आदर्श मातृत्व, कर्तव्य, नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सेविकाओं से समाज के सकारात्मक परिवर्तन के लिए सक्रिय होने का आवाहन किया साथ ही पंच परिवर्तन के बारे में बताया और व्यक्ति का निमार्ण शाखा में होता है जो कि 1 घंटे के लिए जरूरी है। बन्देमातरम्, भारत माता आरती के साथ हुआ। आज की मुख्य अतियी रानी लक्ष्मीबाई स्कूल की प्रिसिंपल श्रीमति अर्चना राय दीदीजी और आज की अध्यक्षता कर रही वैजनाथ इण्टर कालेज की प्रिंसिपल श्रीमति पूजा श्रीवास्तव ने की उन्होंने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका की आवश्यकता बताया इस अवसर पर जिला कार्यवाहिका श्री माति नीलम चौबे जी नगर कार्यवाहिका श्रीमति सोनी सिंह, प्रियंका, दीदी कल्पाणी दीदी प्रेमलता दीदी, पलक, रोशनी, खेता, पूनम, ज्योति, निधि , सुमन पांण्डेय ,विभाग संचालिका नीलम विभाग कार्यवाहिका नीतू और सेविकाए बहनों की उपस्थिती रही ।
राष्ट्र सेविका समिति ने निकाला पद संचलन, नारीशक्ति को राष्ट्र के लिए किया प्रेरित
