उत्तर प्रदेश 2047 के संबंध में एक गोष्ठी का हुआ आयोजन


सेवराई। भदौरा विकास खंड के सभागार में समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के संबंध में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी के के सिंह ने इस गोष्ठी की अध्यक्षता की कार्यक्रम में महिलाएं, किसान और प्रधान उपस्थित रहे। सभी ने विकसित उत्तर प्रदेश के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान रंग बहादुर सिंह ने उन्नतशील खेती के बारे में महत्वपूर्ण विचार साझा किए खंड विकास अधिकारी भदौरा के के सिंह ने गोष्टी को संबोधित करते हुए कहाकि समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के तहत प्रदेश के सभी जनपदों में नोडल अधिकारी और प्रबुद्ध जन आम जनता से संवाद कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा और भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा जारी है जिसमें ग्रामीण जनता की बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है गोष्ठी में प्रधान सुभाष यादव, एडीओ कृषि प्रभाकर पांडेय, एडीओ पंचायत सुरेश प्रसाद मौजूद रहे। इसके अलावा बीएमएम कौशल कुमार, निधि पांडेय, सुनीता देवी, राजीव शर्मा, समीर राय भी उपस्थित थे। नगीना राम, जोखन कुशवाहा, अलोक पांडेय और सौरभ मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें