कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। बताते चले कि यह घटना कासिमाबाद-बहादुरगंज मार्ग स्थित बांका मोड़ पर एसके अस्पताल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहादुरगंज वार्ड नंबर 7 निवासी दया साहनी (23) को आशा कार्यकत्री ऊषा साहनी और ए एन एम जयमाला सिंह यादव ने तीन दिन पूर्व एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद प्रसव तो हो गया, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें मऊ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान दया की मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों लोग रात में ही अस्पताल पहुंच गए और शव को अस्पताल के सामने रखकर जमकर नारेबाजी की। लोगों ने अस्पताल संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी अस्पताल पर कई मामले दर्ज हुए, लेकिन दबा दिए गए।सूचना पाकर कासिमाबाद एसडीएम लोकेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। करीब रात 11 बजे स्थिति काबू में आई और भीड़ शांत हुई। मृतका के पति लक्ष्मण साहनी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और छान बीन में जुट गई है ,जिसमें आशा कार्यकर्ती ऊषा साहनी, ए एन एम जयमाला सिंह यादव, हॉस्पिटल संचालक, डॉक्टर राकेश चौधरी,डॉक्टर शमा पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
आशा और ए एन एम की मिलीभगत से होता है अवैध संचालन-
आशा कार्यकत्री ऊषा साहनी के साथ साथ और भी आशा कार्यकत्री ए एन एम जयमाला सिंह यादव के रामलीला मैदान बहादुरगंज में स्थित आवास पर आए दिन प्रसव कराया जाता है और मरीजों से अवैध वसूली की जाती है, जबकि ए एन एम जयमाला सिंह यादव की नियुक्ति कासिमाबाद ब्लॉक मे चावनपुर गनी में है, बावजूद इसके वह अपना सेंटर बेधड़क चलाती हैं इसके पूर्व भी जयमाला सिंह यादव पर सोनबरसा में तैनाती के समय ऐसा ही आरोप लगा था तथा उसकी जांच भी हुई थी लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने जयमाला सिंह यादव पर मामूली सी कारवाई करते हुए तबादला कर अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर ली थी, लोग स्वास्थ्य विभाग को कोस रहे है कि अगर समय रहते ही यह कारवाई हो गई तो आज किसी की जान नहीं जाती।
बहादुरगंज में अवैध हॉस्पिटलो का लगा हुआ है अंबार- नगर पंचायत बहादुरगंज में मृतका दया साहनी की मौत के बाद यह सवाल उठने लगा है कि स्वास्थ्य विभाग की शह पर आखिर अवैध हॉस्पिटलों का संचालन कब तक चलेगा, तथा नगर में इस तरह की मौतों का सिलसिला कब तक चलेगा।
परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार “मृतका दया साहनी के परिजनों ने उपजिलाधिकारी कासिमाबाद लोकेश कुमार से इस घटना की जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई ताकि किसी और के साथ इस तरह की घटना न घटे।”
स्वास्थ्य विभाग पर जनता ने लगाए आरोप “नगर पंचायत बहादुरगंज की जनता ने सी एम ओ पर क्लीनिक मेडिकल,तथा पैथोलॉजी सेंटरों से पैसा लेकर अवैध रूप से चलाने का गंभीर आरोप लगाया है” ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी बहुत सारी घटनाएं हो चुकी है लेकिन उसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग कुंभकर्णी नींद से जागने का नाम नहीं ले रहा है और अब यह कब तक जगेगा इसका भी लोगों को बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार है।