शादियाबाद में गरजे सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साधा पूर्व नेताओं पर निशानशादियाबाद में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के विस्तार और आगामी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में कई नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई।
कयामुद्दीन अंसारी ने भरी हुंकार क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी कयामुद्दीन अंसारी ने बैठक में जोरदार संबोधन किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को मजबूती से जोड़ रही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी ताकत से उतरेगी और जनता की आवाज़ को विधानसभा तक पहुंचाएगी। उनकी बातों पर कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से समर्थन जताया।
पूर्व नेताओं पर साधा निशाना राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने पूर्व नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने राजभर समाज को गुमराह किया और वोटों का सौदा कर अपने परिवार के सदस्यों को बड़े पदों पर बैठाया। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि मौजूदा सरकार केवल जुमलों पर चल रही है।
जखनिया विधानसभा की बदहाली पर चिंता प्रदेश प्रवक्ता ने जखनिया विधानसभा क्षेत्र की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने राशन वितरण में अनियमितता, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और शराब बिक्री में बड़े ठेकेदारों के दबदबे का मुद्दा उठाते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की।