स्वामी सहजानंद स्मृति न्यास द्वारा बाढ़ पीड़ितों को कराया गया भोजन, न्यास द्वारा निरंतर ऐसे सहयोग की हुई घोषणा


गाजीपुर: मुहम्मदाबाद में बाढ़ प्रतिस्थापित पीड़ितों को मुहम्मदाबाद स्थित अष्ट शहीद इंटर कालेज में अस्थाई तौर पर ठहराया गया है। जहाँ सरकार द्वारा भोजन का प्रबंध भी किया गया है। किन्तु समाज सेवी संस्थानों ने भी पीड़ितों के सहयोग के लिए कमर कस ली है, इसी क्रम में आज स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास गाजीपुर द्वारा तक़रीबन १५० लोगों के लिए भोजन की ब्यवस्था करवाई गई थी। न्यास के सदस्यों ने सायं ४ बजे से भोजन तैयार कर बाढ़ प्रभावित लोगों में वितरित किया। इस दौरान शशिधर राय, दिनेश राय, बिनोद राय, राकेश रंजन राय, निखिल राय और कृष्णानंद राय समेत न्यास के सदस्यों ने प्रेम और श्रद्धापूर्वक बाढ़ प्रभावित बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को भोजन कराया। भोजन पाकर बाढ़ पीड़ितों ने संस्थान के सदस्यों को साधुवाद दिया।

राहत कार्य के मुख्य बिंदु:

भोजन वितरण: न्यास ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन तैयार कर वितरित किया।

न्यास के सदस्य: शशिधर राय, दिनेश राय, बिनोद राय और कृष्णानंद राय समेत न्यास के सदस्यों ने राहत कार्य में भाग लिया।

भविष्य की योजनाएं: न्यास ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों का निर्णय लिया है, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद की जा सके।

स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास गाजीपुर की इस पहल से बाढ़ प्रभावित लोगों को काफी राहत मिलेगी। न्यास का यह प्रयास समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है। और अन्य समाजसेवी संगठनों के लिए एक मिशाल पेश करता है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें