SDM अशोक कुमार सिंह का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में औचक निरीक्षण, कहा – “स्थिति नियंत्रण में, नदी खतरे के निशान से नीचे”


घोसी। एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने सोमवार को दोहरीघाट क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे बसे बाढ़ संभावित गांवों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिऊटीडाँड, बीबीपुर कैनाल, गोधनी, रौदा भगवानपुर सहित कई गांवों में पहुँच कर बाढ़ की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित लेखपालों और बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बताया कि फिलहाल सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है और नदी का पानी अभी तक बंधों के पास नहीं पहुँचा है। उन्होंने लेखपालों को निर्देशित किया कि वे लगातार नदी के जलस्तर पर निगाह बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित करें। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।

एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने क्या कहा कि “बाढ़ की वर्तमान स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है और अभी तक कोई गंभीर खतरा नहीं है। हमने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने और स्थिति पर निरंतर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है। मैं क्षेत्रवासियों से अपील करता हूँ कि वे प्रशासन का सहयोग करें और अफवाहों से बचें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन तत्पर रहेगा।”

इस मौके पर राजस्व विभाग के आर.आर.के. सुधाकर, लेखपाल मनीष सरोज, कौशलेंद्र यादव सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और उचित समाधान का आश्वासन दिया गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें