शेरपुर -कुण्डेसर मार्ग पर में बने गड्ढों से आए दिन वाहन चालक हो रहे दुघर्टना के शिकार।


गाजीपुर: भांवरकोल क्षेत्र पंचायत के सबसे बड़ी गा़म पंचायत शेरपुर -कुण्डेसर मार्ग पर जगह जगह गड्ढे हो जाने से आए दिन छोटे वाहन दुघर्टना के शिकार हो रहे हैं। ज्ञात हो कि लगभग 5.50 किलोमीटर इस प्रमुख मार्ग के निर्माण का कार्य लोकनिर्माण विभाग को दी गई थी। अभी महज दो बर्ष पूर्व राज्य निधी योजना में कराया गया। इस मार्ग का चौड़ीकरण एवं निर्माण के लिए कुल 14 करोड़ रुपए आवंटित किया गया था । लेकिन इसी बीच बाढ़ रोधी कार्य के लिए बोल्डर लदे ट्रकों के आवागमन से उक्त सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। जिसके चलते दोपहिया एवं तिपहिया वाहन आए दिन दुघर्टना के शिकार हो रहे हैं। सड़क मार्ग पर भांगड़नाला पूल एवं शेरपुर खुर्द गांव के पास सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिनकी सम्बन्धित विभाग द्वारा मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है। जिसके चलते आए दिन दुघर्टना से लोग काफी हलकान है। ग्रामीणों इस समस्या के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त सड़क के मरम्मत कार्य कराने कि मांग की है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें