नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद


सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, गहमर थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाने में तहरीर देकर अपनी नाबालिग पुत्री को नौ नवंबर को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) और 87 में तलाश शुरू की।

इसी क्रम में 23 नवंबर को चौकी प्रभारी देवल उपनिरीक्षक शिवपूजन ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर भदौरा बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर आरोपी बृजेश कुमार (20) पुत्र मुन्ना राजभर निवासी लहना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद किया।

बरामद किशोरी का महिला आरक्षी की मौजूदगी में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 180 के तहत बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद चिकित्सकीय परीक्षण सहित अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई।

प्रभारी निरीक्षक गहमर नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद किया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवपूजन, कांस्टेबल रामसरीले मौर्य और महिला कांस्टेबल मोनी देवी शामिल रहीं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें