बधउत बाबा कठार रनिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, भोला यादव ने मारी बाजी


भांवरकोल (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम कठार में आयोजित बधउतन बाबा कठार रनिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, दमखम और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का खूब उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी के कर्नाटक प्रदेश सचिव डॉ. आशीष राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास तथा संघर्ष करने की क्षमता विकसित करते हैं। खेलकूद युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने तथा अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित 1600 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसमें बिरनो गांव के भोला यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 मिनट 20 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं यूसुफपुर मंडी के चंदन राजपूत ने 4 मिनट 28 सेकंड का समय निकालकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि गहमर गांव के कृष्णा चौधरी तीसरे स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक राकेश चौधरी, शिबू राय, आकाश यादव, चुलबुल यादव सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता ने ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें