13 नवंबर को पिपरा तिवारी में होगा विराट कुश्ती दंगल और मेला, देशभर के नामी पहलवान दिखाएंगे दमखम


13 नवंबर को पिपरा तिवारी में होगा विराट कुश्ती दंगल और मेला, देशभर के नामी पहलवान दिखाएंगे दमख

पूर्व विधायक स्व. सुरेंद्र कुमार शुक्ल ने शुरू की थी परंपरा, पुत्र संजय शुक्ल और विजय शुक्ल आज भी निभा रहे विरासत

कुशीनगर। दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर पिपरा तिवारी (बतरडेरा) में 13 नवंबर 2026 को विराट कुश्ती दंगल एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। इस पारंपरिक आयोजन में दिल्ली, बनारस, हरियाणा, गोरखपुर, अयोध्या और बिहार के नामी पहलवान अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, 12नवंबर से शुरू होने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों का मनोरंजन किया जाएगा।
इस दंगल की शुरुआत पूर्व विधायक स्मृतिशेष सुरेंद्र कुमार शुक्ल ने की थी। उनकी शुरू की गई परंपरा को आज भी उनके पुत्र संजय कुमार शुक्ल और विजय कुमार शुक्ल पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल एवं कुश्ती की परंपरा को जीवंत बनाए रखना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री सतीश चंद्र दुबे, प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद विजय दुबे, पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, विधायक पीएन पाठक, सुरेंद्र कुशवाहा, मनीष जायसवाल, दीपक मिश्रा उर्फ शाका भइया, रतन पाल सिंह सदस्य विधान परिषद देवरिया एवं कुशीनगर, मोहन वर्मा, विवेकानंद पांडेय, विनय गौड़, शलभ मणि तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय को आमंत्रित किया गया है।
स्वागत की जिम्मेदारी बीडीसी कुमरेश यादव, सुनील शुक्ल, गोल्डेन शुक्ल, अमित शुक्ला और गौरव शुक्ला संभालेंगे।
आयोजक मंडल में जितेंद्र शुक्ल, हरेंद्र किशोर तिवारी, दीपक पांडेय, महेंद्र तिवारी, रामधारी यादव, राजाराम पांडेय, श्रीनिवास तिवारी, राधाकिशुन तिवारी, रमायन शर्मा, नरसिंह चौधरी, गुड्डू, हरेंद्र, रज्जाक अंसारी, पप्पू गोंड और अनिल कुशवाहा शामिल हैं। आयोजन संजय कुमार शुक्ल और विजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में होगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें