धनतेरस और दीपावली को लेकर बहादुरगंज चौकी में पीस कमेटी की बैठक संपन्न


बहादुरगंज (गाजीपुर)। आगामी धनतेरस, दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस चौकी बहादुरगंज में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चौकी प्रभारी बहादुरगंज ने की। इसमें लक्ष्मी पूजा समितियों के जिम्मेदारों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों को त्योहार के दौरान प्रशासन की ओर से जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

बैठक में चौकी प्रभारी ने सभी पूजा समितियों के पदाधिकारियों से मूर्ति स्थापना एवं पूजा आयोजन के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुमति लेने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति मूर्ति स्थापित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे नियंत्रित आवाज में बजाने तथा निर्धारित समय और नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने बताया कि सभी मूर्तियों का विसर्जन शाम सात बजे तक अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। विसर्जन के दौरान मूर्तियां क्रमवार तरीके से रवाना होंगी, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही सभी लोगों से आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।

इस दौरान पूजा समितियों के जिम्मेदारों ने त्योहार को देखते हुए विसर्जन मार्गों की खराब स्थिति को दुरुस्त कराने का निवेदन किया, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।

वहीं नगर पंचायत बहादुरगंज के लिपिक हरि प्रकाश ने आश्वस्त किया कि त्योहारों के मद्देनजर नगर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाएगी तथा बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर रामायन गुप्ता, योगेंद्र कुमार प्रधान, अजय राय, विजय राजभर, अनुज राय, अखिलेश कुमार के अलावा पूजा समितियों के जिम्मेदार उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें