महिला से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर परिवार को दी जान से मारने की धमकी


महिला से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर परिवार को दी जान से मारने की धमकी

 

कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में एक महिला से छेड़छाड़ और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने सगे पट्टीदार पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति छत्तीसगढ़ में सरकारी चिकित्सक हैं और वहीं रहते हैं। आरोप है कि पति के बाहर रहने का फायदा उठाकर पट्टीदार बनारसी पुत्र स्वर्गीय जोगिंदर गौतम आए दिन अश्लील शब्दों का प्रयोग कर उसे परेशान करता है।

पीड़िता के अनुसार, 27 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे वह घर में सो रही थी। इसी दौरान दरवाजे पर आवाज सुनकर उसने दरवाजा

खोला तो आरोपित वहां मौजूद था। महिला का आरोप है कि आरोपित नशे की हालत में था और दरवाजा खुलते ही उसका हाथ पकड़कर शरीर के अंगों को छूने लगा। उसने घर में घुसने का भी प्रयास किया। विरोध करने और परिजनों से शिकायत करने पर आरोपित, उसकी पत्नी शशिकला तथा बेटे आकाश और विकास ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे थाने में शिकायत देने को कहा। इसके बाद महिला ने थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध थाना नेबुआ नौरंगिया के एसएसआई दिनेश साहनी ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें