सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना पुलिस ने बिहार बॉर्डर के पास पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वाहनों से कुल 17 पशुओं को बरामद किया है। पुलिस ने मौके से नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से ₹24,240 नकद और विभिन्न कंपनियों के नौ मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को ग्राम बारा स्थित बिहार बॉर्डर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने तीन पिकअप वाहनों को पकड़ा। इनमें कुल 17 पशु लदे हुए थे, जिनमें भैंस, पड़वा और पड़िया शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया। बरामद तीनों पिकअप वाहनों के नंबर JH10CU0129, BR02GD7606 और BR02GE1415 बताए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपितों में झारखंड के धनबाद जिले के जोड़ा पोखर थाना क्षेत्र के निवासी कुद्दन कुमार शर्मा पुत्र राम कुमार शर्मा, आफताब पुत्र कलाम, तसलीम पुत्र राजा, सहीम पुत्र माला, ताजुद्दीन पुत्र अजीमुद्दीन और अमन पुत्र बबलू शामिल हैं। वहीं, बिहार के गया जिले के निवासी अमर कुमार यादव पुत्र अवधेश यादव, दीप कुमार पुत्र छोटू यादव,और ओम प्रकाश कुमार पुत्र कारू यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 237/2026 के तहत पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में अभियोग पंजीकृत किया है। बरामद पशुओं को सेवराई में सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। उनके चारा-पानी और देखभाल की व्यवस्था करने के साथ चिकित्सकीय परीक्षण कराने की प्रक्रिया भी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
प्रभारी निरीक्षक का बयान…
गहमर के प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि बिहार बॉर्डर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान तीन पिकअप वाहनों से 17 पशु बरामद कर नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के पास से नकदी और मोबाइल फोन भी मिले हैं। पशुओं की सुरक्षा, चारा-पानी और चिकित्सकीय परीक्षण की व्यवस्था कराई जा रही है। मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली इस टीम में अतिरिक्त निरीक्षक विजय बहादुर सिंह, उप नि0 संजय यादव,सत्येंद्र सिंह पटेल का0 ब्रजेश कुमार,साजिद खान,रवि विश्वकर्मा,श्लोक द्विवेदी,चालक अरविंद यादव,पीआरडी चालक तेजनारायण यादव शामिल रहे।
