नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार


बहादुरगंज, गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 26 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 8:20 बजे बहादुरगंज स्थित ढाबा के पास से गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र चन्द्र दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेम कुमार पुत्र अछेलाल राम, निवासी ग्राम पारा, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना कासिमाबाद में मु0अ0सं0 362/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64(1), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, मामले में 15 सितंबर 2026 को वादी की नाबालिग पुत्री, जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष बताई गई है, को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप है। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें