सेवराई (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के देवल-दिलदारनगर मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे लगी झाड़ियों की सफाई का काम शुरू हो गया है। लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा सड़क किनारे झाड़ियों की छंटाई कराकर साफ कराया जा रहा है। इससे लोगों के आवागमन में सुलभता होगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
ग्राम प्रधान नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी-बिहार को जोड़ने वाले देवल-दिलदारनगर मुख्य मार्ग पर कर्मनाशा पुल के समीप सड़क के दोनों तरफ बड़ी-बड़ी झाड़ियां सड़क को घेर ली थीं, जिससे आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय मजदूरों की सहायता से झाड़ियों की सफाई कराई जा रही है। इससे वाहन चालकों को आवागमन में सुलभता होगी, वहीं राहगीरों को भी आने-जाने में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
