गाजीपुर। नगर पंचायत बहादुरगंज के मां चंडी धाम परिसर में एक खोई हुई बच्ची को खोजने में स्थानीय पुलिस चौकी बहादुरगंज तथा सोशल मीडिया के साथियों की मदद से खोजने में सफलता प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर स्थित मां चंडी धाम मंदिर पर ग्राम चकिया थाना रानीपुर जनपद मऊ के अवधेश मौर्य का परिवार चंडी माता का दर्शन करने हेतु सपरिवार आया हुआ था इसी दौरान मंदिर पर पूजा दर्शन करने के दौरान उनकी 2 वर्ष से पुत्री आस्था मौर्य अचानक मंदिर पर से खेलते खेलते बहककर नगर स्थित बस स्टैंड पर चली गई आनन फानन में जैसे ही परिजनों को बच्चों की गायब होने की भनक लगी तो वह लोग पागलों की तरह अपनी बच्ची को ढूंढने लगे
उन्होंने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी तथा नगर के सोशल मीडिया के साथियों के साथ बच्ची की तस्वीर को शेयर करते हुए किसका पता लगाने में लोगों से मदद मांगी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी बराबरी पुष्पेश चंद्र दुबे ने अपने हमराहियों के साथ बच्चों को ढूंढने के लिए प्रयास करना शुरू कर दिया और थोड़ी देर में खबर लगी की बच्चों को बस स्टैंड पर कोई व्यक्ति उसके परिजनों को ढूंढ रहा है तत्काल उन्होंने बच्ची को अपने साथ लेकर उसके परिजनों को सौंप दिया।
चौकी प्रभारी बहादुरगंज पुष्पेशचंद दुबे के इस प्रयास की लोगों ने भूरि भूरि प्रशंसा की वहीं पर चौकी प्रभारी ने लोगों से त्योहार के मौके पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। बच्ची को ढूंढने में चौकी प्रभारी ने अपने हमराहियों इंतिख़ाब आलम विजय पाल, कासिम सिद्दीकी का सहयोग सराहनीय रहा।
