सादात में होंडा की एक्टिवा क्यू सी 1इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच, डॉ विजय यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन


गाजीपुर के सादात में मां काली आदर्श होंडा एजेंसी पर इलेक्ट्रिक स्कूटर QC1 लॉन्च किया गया। कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन और भाजपा काशी क्षेत्रीय मंत्री डॉ. विजय यादव ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। भाजपा गाजीपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष व काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह भी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

एजेंसी के प्रोपराइटर आदर्श राय ने बताया कि यह स्कूटर शिक्षकों, छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बनाया गया है। इसकी ऑन-रोड कीमत 95,161 रुपये है और यह पर्यावरण के अनुकूल है।

मां काली आदर्श आईटीआई के प्रबंध निदेशक प्रद्युम्न कुमार राय ने कहा कि होंडा मोटरसाइकिल कंपनी अब देश की नंबर 1 बन गई है। QC1 को ऐसा मॉडल दिया गया है, जिसे घर के सभी सदस्य आसानी से चला सकते हैं।

लॉन्चिंग के समय मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह सिंटू, जिला उपाध्यक्ष शिवपूजन चौहान समेत कई लोग मौजूद थे

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें