सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय बाजार स्थित राज क्लब दुर्गा पूजा समिति ने आगामी शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से युवा टीम का गठन किया है। समिति के संरक्षक मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से युवा पदाधिकारियों का चयन किया गया।
बैठक में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से संदीप शर्मा को युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही समिति को नई ऊर्जा और गति देने के लिए अन्य युवाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नवगठित युवा कार्यकारिणी में क्रमशः संदीप शर्मा को अध्यक्ष, उमा श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, विशाल सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी, आशीष सिंह को कोषाध्यक्ष, दीपक अग्रहरि (गोलू) को संरक्षक, इशांत अग्रहरि को युवा प्रबंधक, सनी सिंह को युवा रनिंग मंत्री और अभिषेक कुमार सिंह को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।
इस दौरान संरक्षक मनोज कुमार गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठजनों द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी गई। संरक्षक ने कहा कि युवाओं के जोश और वरिष्ठजनों के अनुभव से इस वर्ष दुर्गा पूजा को और भी भव्य और व्यवस्थित तरीके से मनाया जाएगा।
इस मौके पर सुनील कुमार गुप्ता, मोनू अग्रहरि, अखिलेश वर्मा, इंद्रजीत वर्मा, संजय जयसवाल, विजय, मेवालाल गुप्ता, सोनू अग्रहरी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
