भांवरकोल थाना प्रभारी राजीव कुमार पांडेय ने बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यशाला


भांवरकोल (गाजीपुर), 2 अक्टूबर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और जागरूकता को लेकर भांवरकोल थाना क्षेत्र के पाताल गंगा स्थित ब्राइट कोचिंग सेंटर के सभागार में मिशन शक्ति के तहत विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में भांवरकोल थाना प्रभारी राजीव कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।कार्यशाला के दौरान थाना प्रभारी राजीव कुमार पांडेय ने बालिकाओं और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या असुरक्षा की स्थिति में चुप रहने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देनी चाहिए। उन्होंने 1090 महिला हेल्पलाइन और 112 आपातकालीन सेवा के बारे में जानकारी देते हुए इनके उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई।

उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ ही विषम परिस्थितियों में आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम की ओर से आत्मरक्षा के जरूरी गुर भी बताए गए, ताकि आपात स्थिति में बालिकाएं स्वयं का बचाव कर सकें।कार्यशाला में मौजूद महिला पुलिस बीट टीम ने भी बालिकाओं से संवाद किया और उनकी सुरक्षा से जुड़े सवालों की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को साइबर अपराध, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अनामिका मिश्रा, अमिता, रीना कुमारी, कृष्णा, सुजाता, श्रेया गुप्ता सहित दर्जनों बालिकाएं मौजूद रहीं। छात्राओं ने पुलिस टीम से सुरक्षा और महिला हेल्पलाइन से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की।

कार्यक्रम के अंत में ब्राइट कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर अविनाश अमरनाथ ने थाना प्रभारी राजीव कुमार पांडेय सहित पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें