ब्रेन हेमरेज से जूझ रहे गुड्डू पासी, इलाज के लिए आर्थिक मदद की दरकार


ब्रेन हेमरेज से जूझ रहे गुड्डू पासी, इलाज के लिए आर्थिक मदद की दरकार

तीन छोटे बच्चों के सिर पर पिता का साया, बचाने के लिए क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील

विशुनपुरा (कुशीनगर)। ग्राम सभा पिपरा बाजार निवासी गुड्डू पासी इन दिनों जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। कार्य करने के दौरान अचानक ब्रेन हेमरेज होने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। वर्तमान में उनका इलाज चेन्नई स्थित मद्रास मेडिकल कॉलेज (MMC) से संबद्ध राजीव गांधी गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल में चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है, लेकिन परिवार के सामने इलाज के खर्च की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
गुड्डू पासी अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य हैं। उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। परिवार में उनकी पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। अचानक आई इस विपत्ति ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और रोजमर्रा की जरूरतों के साथ अब इलाज का भारी खर्च भी परिवार के लिए चिंता का कारण बना हुआ है।
ऐसे कठिन समय में गुड्डू पासी के परिवार को समाज के सहयोग की जरूरत है।जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रवासियों, मित्रों और सामाजिक संगठनों से अपील की गई है कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग करें। लोगों का छोटा-सा योगदान भी उनके इलाज में बड़ी मदद साबित हो सकता है।
परिवार और शुभचिंतकों ने सभी लोगों से गुड्डू पासी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की है। उनका कहना है कि सामूहिक सहयोग से एक जरूरतमंद परिवार को इस मुश्किल घड़ी में संबल दिया जा सकता है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें