बेकाबू बाइक ने मारी टक्कर, इंटर कॉलेज के बड़ा बाबू समेत तीन घायल


सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई-देवल मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कामाख्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज सेवराई के बड़ा बाबू समेत तीन लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।

जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव के इंटर कॉलेज सेवराई में बड़ा बाबू के पद पर तैनात अरविंद सिंह (57) पुत्र शंभू सिंह शुक्रवार को सेवराई-देवल मार्ग के किनारे अपनी बाइक पर बैठे हुए गांव के ही एक व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक तेज गति में आते हुए अनियंत्रित हो गए और अरविंद सिंह की बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सड़क पर गिर गईं। हादसे में अरविंद सिंह के अलावा दूसरी बाइक पर सवार गोलू चौधरी (16) पुत्र लक्ष्मण चौधरी और मिथुन चौधरी (17) पुत्र सत्यनारायण चौधरी, निवासी बरेजी, घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचाया। हादसे में तीन लोग घायल हुए, लेकिन दुर्घटना की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि बाइक चला रहे मिथुन चौधरी को एक भी खरोंच तक नहीं आई। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार गोलू चौधरी व मिथुन चौधरी और दूसरी बाइक पर बैठे अरविंद सिंह चोटिल हो गए। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें