घोसी पहुंचे कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. कालिका दत्त पाण्डेय को दी श्रद्धांजलि


कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान पहुंचे घोसी, वरिष्ठ अधिवक्ता कालिका दत्त पाण्डेय को दी श्रद्धांजलि

घोसी/मऊ। प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान बुधवार को घोसी पहुंचे और वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. कालिका दत्त पाण्डेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्व. पाण्डेय के पुत्र विजयादत्त पाण्डेय से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि कालिका दत्त पाण्डेय का निधन अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके सरल व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रतिनिधि मंत्री शिव प्रकाश उपाध्याय, घोसी के तहसीलदार अनीश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रह्मदेव उपाध्याय, उमाशंकर उपाध्याय एडवोकेट, अतुल शर्मा एडवोकेट एवं विमल कृष्ण राय एडवोकेट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें