ट्रेन से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, हाथ का हिस्सा कटा


ट्रेन से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, हाथ का हिस्सा कटा

रतनपुरा,मऊ। वाराणसी में उपचार कराने के लिए पति के साथ ट्रेन से जा रही 48 वर्षीय महिला रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से असंतुलित होकर प्लेटफार्म पर गिर गई। हादसे में उसके दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं तथा हाथ का कुछ हिस्सा कट गया।

घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार बलिया जनपद के बांसडीह कस्बा निवासी श्रीमती छाया पांडेय (48) पत्नी अरविंद पांडेय अपने पति के साथ दवा लेने के लिए छपरा-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस से वाराणसी जा रही थीं। ट्रेन के रतनपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचने के दौरान छाया पांडेय अचानक असंतुलित होकर ट्रेन की बोगी से प्लेटफार्म पर गिर गईं।

अचानक हुए हादसे में उनके दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं। हाथ का कुछ हिस्सा कट जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।हादसा देख आसपास मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद के लिए प्रयास शुरू किए। स्ट्रेचर की व्यवस्था कर समाजसेवी अंगद कुमार गुप्ता एवं अन्य स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर पहुंचाया गया।

सीएचसी पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।हालांकि ट्रेन से स्टेशन के प्लेटफार्म पर गिरने की घटना किस कारण हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका,हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि संबंधित स्तर से ही हो सकेगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें