मुरलीधर राय के वंशजो ने धूमधाम से कराई आरती, बाँटा प्रसाद
प्रत्येक वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होती है विशेष पूजा
संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय
शेरपुर कलां भांवरकोल /गाजीपुर। शेरपुर कलां गांव में आस्था और परंपरा से जुड़ी महतरियो माई की पूजा श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। पूजा में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शीश नवाकर परिवार एवं गांव की सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।
ग्रामीणों के अनुसार प्रत्येक वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर स्वर्गीय मुरलीधर राय के वंशजो द्वारा महतरियो माई की विशेष पूजा कराई जाती है।
माता रानी के प्रति शेरपुर के लोगों की गहरी आस्था है। गांव की पुरानी धार्मिक परंपराओं में माता की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर माता को प्रसाद चढ़ाया। महिलाओं एवं पुरुषों ने श्रद्धाभाव से पूजा में भाग लिया।
ग्रामीण दिन भर उपवास किए आए शाम को मां की आरती करवा कर प्रसाद ग्रहण किए।
पूजा के दौरान महतरियो माई के जयकारों और आरती से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माता से गांव पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखने तथा सभी लोगों को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की।
ग्रामीणों का कहना है कि बदलते समय के बावजूद गांव की ऐसी पारंपरिक धार्मिक मान्यताएं आज भी लोगों को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का काम कर रही हैं। महतरियो माई की पूजा में ग्रामीणों की सहभागिता गांव की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और पारंपरिक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करती है। महतरियो माई की पूजा और आरती की परंपरा को लेकर शेरपुर में विशेष श्रद्धा देखने को मिलती है।
