घोसी में लगातार दूसरे दिन पुलिस-बदमाश मुठभेड़, छिनैती का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

गोफा पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, तमंचा-कारतूस और छिनैती की चेन बरामद

घोसी (मऊ)। घोसी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ की घटना सामने आई। शुक्रवार को छिनैती के एक आरोपी से मुठभेड़ के बाद शनिवार सुबह भी पुलिस की एक वांछित आरोपी से मुठभेड़ हो गई। लगातार दो दिनों में हुई मुठभेड़ों से क्षेत्र में हलचल मच गई है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना घोसी पुलिस ने महिला से छिनैती के मामले में वांछित आरोपी सूरज कुमार पुत्र रामानंद, निवासी हरदौल, थाना दोहरीघाट, की तलाश में गोफा पुलिया के पास घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घोसी पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से पीली धातु की एक चेन, 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

24 अगस्त को महिला से हुई थी छिनैती

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त को गोफा शिव मंदिर के पास एक महिला से छिनैती की घटना हुई थी। मामले में सूरज कुमार के खिलाफ थाना घोसी में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गोफा पुलिया के पास घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

लगातार दूसरे दिन हुई पुलिस-बदमाश मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को लेकर चर्चा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें