छात्रा से छेड़खानी के मामले में स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले में हलधरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेशदत्त मिश्रा के निर्देशन में हलधरपुर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने सोमवार 25 अगस्त को हलधरपुर क्षेत्र के पूर्वी गेट के पास से आरोपी अशोक सिंह उर्फ बबलू सिंह, निवासी कुडसर, थाना हलधरपुर, जनपद मऊ को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0-173/26 के तहत बीएनएस की धारा 75(2), 115(2), 352 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 में मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चालान कर उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें