संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय
भांवरकोल/गाजीपुर। स्थानीय पुलिस ने चकबाला मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा पिकअप से चार गोवंश बरामद करते हुए दो कथित पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद वाहन को सीज कर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक श्याम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गुरुवार को चकबाला मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक महिंद्रा पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में चार गोवंश लदे मिले। पुलिस ने मौके से मो. इमरान पुत्र मो. शहीद, निवासी गोपालनगर, थाना गोविंदनगर, मथुरा तथा अलीहुसैन पुत्र स्व. शाहमुहम्मद, निवासी नरगहना, थाना पवारा, जौनपुर को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना भांवरकोल में मु.अ.सं. 177/26 के तहत धारा 3/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद पिकअप को सीज कर दिया है तथा गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्याम सिंह, कांस्टेबल राहुल यादव, हरीश रावत, जगमोहन, रामप्रकाश पटेल और मंजीत सिंह शामिल रहे।
