सुल्तानपुर कैंप में 35 बिजली शिकायतों का मौके पर निस्तारण, ₹1.30 लाख की वसूली


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

दोहरीघाट (मऊ)। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में मंगलवार को आयोजित विद्युत शिकायत समाधान कैंप में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस कैंप में बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया।

कैंप के दौरान कुल 35 विद्युत शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं, बकायेदार उपभोक्ताओं से लगभग 1.30 लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की गई।

उपखंड अधिकारी (एसडीओ) अंबिका प्रसाद ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से दोहरीघाट उपखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह विद्युत शिकायत समाधान कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने निकटतम कैंप में पहुंचकर बिजली बिल, मीटर, कनेक्शन तथा अन्य समस्याओं का समाधान कराएं और बकाया बिजली बिल का समय से भुगतान कर विभागीय राजस्व व्यवस्था में सहयोग दें।

मासिक कैंप का कार्यक्रम
दोहरीघाट उपखंड के अंतर्गत नईबाजार में प्रत्येक माह की 7 तारीख, सूरजपुर में 11 तारीख, गोंफा में 15 तारीख, सुल्तानपुर में 18 तारीख, रसूलपुर में 21 तारीख, सियरहीं में 23 तारीख, दरगाह में 25 तारीख तथा कोरौली में 28 तारीख को विद्युत शिकायत समाधान कैंप आयोजित किए जाएंगे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें