ज्ञान और ध्यान हमें कामयाबी दिला सकती हैं-फादर पी० विक्टर 


बाराचंवर। हार्टमन इंटर कॉलेज, हार्टमनपुर गाजीपुर में बड़े ही धूम-धाम से 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महोदय के झंडोत्तोलन से हुआ ।उसके बाद राष्ट्र के सम्मान में जन जन गण मन …. गाया गया। जैसे ही राष्ट्रगान समाप्त हुआ पूरा प्रांगण देशभक्ति नारों से गूंज उठा। तत्पश्चात स्काउट- गाइड एवं एन०सी०सी० कैडेट्स को उनके कर्तव्यो एवं जिम्मेदारियो का शपथ दिलाया गया।

आज के इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ फादर पी० विक्टर द्वारा रचित गीत वंदे वंदे मातरम हमें गाना है…. से हुआ जिसे नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा गया गया। उसके बाद प्राइमरी प्रभाग के बच्चों द्वारा सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, गूगल एवं टिक-टॉक के दुष्प्रभाव पर आधारित नाटक का मंचन किया गया और यह संदेश दिया गया कि किस प्रकार आधुनिक पीढ़ी इसके गिरफ्त में है। तत्पश्चात रिशु यादव 12 (ब) एवं कृतिका वर्मा 10 (ब) की छात्राओं द्वारा क्रमशः हिंदी एवं अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत किया गया।सीनियर बालकों द्वारा “एक वृक्ष दस पुत्र समाना” शीर्षक पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर प्राकृतिक संरक्षण का संदेश दिया गया। आज के राष्ट्रीय पर्व के अंत में सांस जब तलक ना रुकेगे हम…. गीत पर जूनियर बालिकाओ द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि अरुण कुमार ,अधिशाषी अभियंता, आजमगढ़ द्वारा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिया गया और उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया अच्छा भी है और बुरा भी ,यह सब आपके उपयोग पर निर्भर करता है।

कार्यक्रम के अंत में फादर पी० विक्टर ने पूरे विद्यालय परिवार को इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कई देश-प्रेम तथा ज्ञानवर्धक बातें बतायीं जैसे आजादी हम सबका अधिकार है और साथ ही साथ हमारी जिम्मेदारियां भी है जिसे हमें देशहित कार्यों द्वारा प्रदर्शित करते रहना चाहिए। ज्ञान और ध्यान हमें कामयाबी दिला सकती हैं। रास्ते बहुत है उनमें से कुछ अच्छे हैं तो कुछ बुरे अतः हमें सोच समझकर चलना है। उन्होंने अपने संबोधन का अंत देश भक्ति कविता “कदम मिलाओ साथियों, चलेंगे साथ-साथ हम। एक साथ ही उठाएंगे हाथ हम,

करोड़ों हाथ हम।” से किया गया।

 

आज के इस महापर्व का समापन मिष्ठान वितरण से किया गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें