मऊ में महिला से झपटमारी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

गले से छीना गया लाकेट बरामद, तमंचा-कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी मिली

मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र में महिला के गले से झपट्टा मारकर लाकेट छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया पीली धातु का लाकेट, .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, आठ अगस्त को अम्बेडकर प्रतिमा, खालिसपुर मेन रोड के पास एक महिला रास्ते से जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उसके गले से पीली धातु का लाकेट छीन लिया और फरार हो गया। महिला की तहरीर पर सरायलखंसी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के बाद पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार, 11 अगस्त को डोडापुर मोड़ के पास सतीश कुमार पुत्र सुरेश राम, निवासी लैरोदोनवार, थाना कोपागंज, मऊ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से छीना गया लाकेट बरामद हुआ। उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की गई।

पहले से भी दर्ज है मुकदमा

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सतीश कुमार का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कोपागंज थाने में वर्ष 2025 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वर्तमान मामले में बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सरायलखंसी पुलिस टीम ने की।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें