सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे डीएम-एसपी


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

प्रमुख शिव मंदिरों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

मऊ। सावन मास के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के साथ जिले के प्रमुख शिव मंदिरों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसरों में जलाभिषेक, श्रद्धालुओं के आवागमन, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने नौसेमर स्थित 12 दुवरिया मंदिर, कोपागंज के शिव मंदिर और मोहम्मदाबाद गोहना स्थित देवलास मंदिर समेत अन्य प्रमुख शिवालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतार, आवागमन, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली।

डीएम ने मंदिरों के व्यवस्थापकों, पुलिस अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। भीड़ को व्यवस्थित रखने के साथ ही श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।

उन्होंने मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सावन के सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सजगता एवं तत्परता के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम तरीके से पूजा-अर्चना कर सकें।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें