Instagram की दोस्ती बनी खूनी प्यार की कहानी! देवरिया में प्रेमिका के भाई पर फावड़े से हमला


देवरिया: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बनी प्रेम कहानी, बहन के रिश्ते का विरोध करने पर भाई पर कुदाल से जानलेवा हमला

रिपोर्ट: आयुष शर्मा, देवरिया

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्रेम संबंध खूनी वारदात में बदल गया। बहन के प्रेम संबंध का विरोध करना उसके भाई को भारी पड़ गया। आरोप है कि अपनी प्रेमिका से मिलने आजमगढ़ से आए युवक ने कुदाल से युवती के भाई के सिर और गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर को पहले देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि देवरिया की एक युवती की आजमगढ़ निवासी युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। युवक अक्सर युवती से मिलने उसके गांव आता-जाता था। कुछ दिनों से युवती का मोबाइल बंद था, जिसके बाद युवक सीधे उसके घर पहुंच गया।

युवती के घर पहुंचने पर उसके भाई ने इस रिश्ते का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में युवक ने कुदाल से किशोर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें