भांवरकोल । शेरपुर पंचायत सभागार में बाढ़ की पूर्व तैयारी के दृष्टिगत राहत चौपाल का आयोजन एसडीएम डा0 हर्षित तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया बैठक में एसडीएम महोदया के द्वारा विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश दिया गया।इस क्रम में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि बुजुर्गों ,बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सूची बनाकर तैयार रखें पशुपालन विभाग को निर्देशित किया की भाषा और पशुओं के लिए दवा की व्यवस्था तैयारी पूर्व से करके रखें। खंड विकास अधिकारी भांवरकोल को निर्देश दिया कि सेमरा विस्थापित बस्ती में आवास का कार्य तत्काल पूर्ण कर लिया जाए। सीडीपीओ और बिजली विभाग के अनुपस्थित होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की । मौके पर अखिलेश लेखपाल को बाढ़ राहत सूची बनाने और सूची में पारदर्शिका रखने का निर्देश दिया । उनके द्वारा बताया गया कि नाविको से पहले बात कर लिया जाए ताकि बाढ़ के समय किसी भी अप्रिय स्थिति का सामना न करना पड़े ।इस मौके खंड विकास अधिकारी प्रेमचन्द्र , एडीओ पंचायत अजय कुमार मिश्रा ,प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय सचिव सूर्यभान राय , स्वास्थ्य विभाग के सुजीत कुमार, पशुपालन विभाग, सहित ओमप्रकाश राय मुन्ना कोटेदार तुंगनाथ राय राधेश्याम राय साधन सहकारी समिति के प्रशासक कृष्णकांत राय मदन दुबे,सोनू राय यादव प्रधान, बृजेश यादव अनिरुद्ध यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।
एसडीएम हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में शेरपुर में आयोजित हुआ बाढ़ राहत चौपाल
