संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय
मुहम्मदाबाद/गाजीपुर। ब्रह्मर्षि वेल्फेयर एसोसिएशन गाजीपुर के जिला महामंत्री श्री राकेश रंजन राय के पूज्य पिताश्री स्वर्गीय त्रिवेणी नाथ राय के निधन का समाचार मिलते ही संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुःखद अवसर पर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महामंत्री रास बिहारी राय के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम सियाड़ी स्थित उनके आवास पर पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल ने शोक-संतप्त परिवार से भेंट कर दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा श्री राकेश रंजन राय एवं उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय त्रिवेणी नाथ राय का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, सौम्य एवं प्रेरणादायी था। उनके निधन से समाज ने एक सम्मानित एवं आदर्श व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी क्षति लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
प्रदेश महामंत्री रास बिहारी राय ने कहा कि ब्रह्मर्षि वेल्फेयर एसोसिएशन का प्रत्येक सदस्य इस दुःख की घड़ी में राकेश रंजन राय एवं उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। संगठन परिवार दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करता है।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल राय, जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक गठन प्रभारी प्रमोद राय, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर राय, पूर्व उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अनिल राय, जिला महामंत्री सुनील राय, जिला महामंत्री हिमांशु राय (सोनू), जिला महामंत्री ज्ञानेश्वर राय, जिला प्रवक्ता प्रधान हिमांशु राय, जिला प्रवक्ता नारायण राय, मोहम्मदाबाद ब्लॉक अध्यक्ष विशाल राय, भांवरकोल भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्रा, दिनेश राय गुड्डू सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
