आकाशीय बिजली से एक महिला की मौत,एक किशोरी झुलसी


सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के गोडसरा गांव में बीती रात आए तेज आंधी तूफान के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक विवाहिता की मौत हो गई जबकि पास में ही सोई उसकी भतीजी गंभीर रूप से झुलस गई जिसका इलाज चल रहा है।

जानकारी अनुसार सेवराई तहसील क्षेत्र के गोड़सरा गांव निवासी नेहा खातून (21) पत्नी अहमद खान अपनी भतीजी फातिमा (15) पुत्री तारीक खान के साथ बिजली न होने पर छत पर सोई हुई थी। इसी दौरान घर चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दोनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में परिवार के लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता मिनहाज खान एवं अन्य अन्य ग्रामीणों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले गए, जहां चिकित्सको ने नवविवाहिता नेहा खातून (21) को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से झुलसी भतीजी फातमा को बेहतर चिकित्सा के लिए गाजीपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद पारिवारिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका पति गाजियाबाद के एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।

इस संबंध में एसडीएम संजय यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है मामले में उचित आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें