भांवरकोल। क्षेत्र के पखनपुरा गांव में मरहूम अब्दुल वाजिद स्मृति राज्य स्तरीय रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता में गाजीपुर इलेवन वर्सेस पूर्वांचल फुटबॉल क्लब के दरमियान खेला गया । मैच के शुरू होते ही दूसरे मिनट में ही पूर्वांचल के खिलाड़ी दानिश का एक जोरदार गोल पोस्ट में गोल मारकर मुकाबला को 1-0 कर दिया उसके बाद दोनों ही टीमों के खिलाड़ी अपने पक्ष में गोल करने के लिए बाल पर जूझते रहे । गाजीपुर इलेवन के खिलाड़ी अमजद खान चौथे वह पांचवें मिनट में गोल करने के लिए शर्ट किया लेकिन पूर्वांचल के कीपर यूसुफ ने उतना ही अच्छा बचाव अपनी टीम के लिए किया। 20 मिनट में एक बार फिर पूर्वांचल फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी दानिश ने एक और गोल कर के मुकाबले को 2 -0 पर कर दिया। खेल के 29 मिनट में गाजीपुर की टीम के खिलाड़ी संदीप के द्वारा द्वारा हैंडबॉल पेनाल्टी रेफरी के द्वारा चार्ज किया गया। पूर्वांचल के दो नंबर के खिलाड़ी इरफान ने पेनाल्टी किक को बाहर मार दिया अभी भी पहले हाफ में मुकाबला 2/0 का रहा।दूसरे हाफ के 10 वें मिनट में अरबाज खान गाजीपुर के खिलाड़ी का एक शानदार गोलकर मुकाबले को 2 -1 कर दिया जिससे मुकाबला और रोचक बन गया। इसी बीच पूर्वांचल क्लब के दानिश ने एक शानदार गोल कर 3 -1 पे मुकाबले को एकतरफा बना दिया ।मैदान पर उपस्थित साक्षी ट्रेडर्स के ओनर और पूर्वांचल फुटबॉल क्लब के प्रबंधक अजय राय ने अपने टीम को जीत मिलने पर अपने खिलाड़ियों को बधाई दी इस मैच के रेफरी रशीद अहमद लाइंस मैंन अयान वाजिद और आकिब सिद्दीकी रहे । इस मैच के मुख्य रूप से सिंन्टू राय, अजय राय ,हाजी नसीम अख्तर मिर्जा, नासिर बेग, हफीजुल्लाह सिद्दीकी ,सोनू अब्दुल्ला खान कारी नूर मोहम्मद अयाज वाजिद , मौलाना कमालुद्दीन अब्दुल बारी माजिद इमरान अहमद तौसीफ और तुफैल अहमद आदि उपस्थित रहे ।
पूर्वांचल फुटबॉल क्लब ने गाजीपुर इलेवन को 3-1 से दी शिकस्त
