भांवरकोल। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय के शेरपुर में प्रथम आगमन पर मंगलवार को जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित सभा में उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग उठाई।
ओम प्रकाश राय ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की। सभा में सामाजिक संतुलन, राष्ट्रहित और जनजागरण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम में निमेश राय, धनंजय राय टुन्नू, शशांक राय, संजय राय, कृष्णानंद उपाध्याय, डिम्पल राय, जितेंद्र नाथ राय और विकास राय सहित कई लोग मौजूद रहे।
