ग्राम पंचायत सचिवालय शेरपुर का आज जिला अधिकारी अनुपम शुक्ल ने किया लोकार्पण


भांवरकोल क्षेत्र शेरपुर में ग्राम प्रधान अंजनी राय के द्वारा बनाया गया ग्राम सचिवालय जिसका 15 मई को मुख्य अतिथि जिला अधिकारी गाजीपुर अनुपम शुक्ल के कर कमलों द्वारा किया गया साथ में वरिष्ठ अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, एवं उप जिलाधिकारी मोहम्मद डॉक्टर हर्षिता तिवारी, मौजूद रही |किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खुर्द का प्रधानाचार्य दयाशंकर राय अपने विद्यालय के छात्र और छात्राओं को लेकर ग्राम सचिवालय पर जिला अधिकारी अनुपम शुक्ल मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद उप जिला अधिकारी हर्षिता तिवारी आगमन पर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया अनुपम शुक्ल ने बच्चों का कार्यक्रम देखकर बहुत ही प्रशंसा की ग्राम प्रधान द्वारा बनाया गया ग्राम सचिवालय जिसमें सचिव कक्ष, पंचायत सहायक कक्ष, प्रधान कक्ष, सभागार कक्ष , BC सखी कक्ष, लेखपाल कक्ष,बहुउद्देशीय कक्ष, और शौचालय, नीचे मीटिंग हॉल बनाकर तैयार किया गया है सचिव सूर्यभान राय ने बताया ग्राम प्रधान के सहयोग से लगभग लागत 40 लाख रुपए लगे हैं |भांवरकोल खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रसाद एडीओ, पंचायत अजय मिश्रा, सचिव पंकज त्रिपाठी, पिंटू सरोज, सुधीर राय, मौजूद रहे गंगा मां के तट पर बसा यह शेरपुर गांव इतिहास के पन्नों में हमेशा से यादगार रहा है| आजादी के बाद ग्राम प्रधान स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद राय 1954 से 1995 तक ग्राम प्रधान रहकर जो इतिहास रचा है वह हमेशा के लिए अमर रहेगा यही नहीं देश की आजादी में अष्ट शाहिद शेरपुर के नाम से भी मशहूर रहा है आजादी के बाद से अभी तक 9वे ग्राम प्रधान श्रीमती अंजनी राय ग्राम प्रधान पद को सुशोभित कर रही हैं| ग्राम प्रधान अंजनी राय ,जिला अधिकारी गाजीपुर को प्रार्थना पत्र देकर 40हजार जनसंख्या वाले पंचायत उत्सव भवन बनवाने हेतु मांग की है |जिसमें बताया गया है कि भूमि गांव में उपलब्ध है जिला अधिकारी अनुपम शुक्ल ने कहा ऐसे पंचायत भवन हर गांव में होना चाहिए क्योंकि एक ही छत के नीचे सभी दफ्तर मौजूद है|आगे उन्होंने कहा शेरपुर गंगा कटान को रोकने के लिए आने वाली योजनाओं में भरपूर प्रयास किया जाएगा |जिला अधिकारी के द्वारा पंचायत सचिवालय के प्रांगण में महुनी पौधा अपने हाथों से लगाकर पर्यावरण को ऊर्जा देने का काम किया इसके साथ ही उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद डॉक्टर हर्षिता तिवारी ने भी महुवनी का पेड़ लगाकर पर्यावरण को शुद्ध बनाने का काम किया | यहां पर मौजूद गणमान्य लोग पूर्व प्रधान लल्लन राय, प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, प्रधान संघ अध्यक्ष बृजलाल यादव, पूर्व प्रधान अविनाश राय, मुन्ना प्रधान ,मनोज राय, मास्टर हेमनाथ राय, प्रधान जुबेर अहमद, जुनेद प्रधान राजेश राय बागी, दिनेश चौधरी प्रवक्ता, मंच संचालन सूर्यभान राय सचिव शेरपुर द्वारा किया गया|

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें