महेशपुर में महा पूर्वांचल चेतक प्रतियोगिता का रोमांच, बिहार के अजय सिंह का घोड़ा रहा अव्वल


मुहम्मदाबाद। क्षेत्र के महेशपुर (प्रथम) गांव में बुधवार को आयोजित महा पूर्वांचल चेतक प्रतियोगिता में घुड़दौड़ का रोमांच चरम पर देखने को मिला। भीषण गर्मी के बावजूद प्रतियोगिता देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों से पहुंचे घुड़सवारों ने अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया।
जवान घोड़ों की मुख्य दौड़ प्रतियोगिता में बिहार के बक्सर निवासी अजय सिंह का घोड़ा प्रथम स्थान पर रहा। वहीं चंदौली के संतोष पाठक का घोड़ा द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि तीसरे स्थान पर भी अजय सिंह के दूसरे घोड़े ने बाजी मारी। विजेताओं को शील्ड के साथ आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम विजेता को फ्रिज, द्वितीय विजेता को कूलर तथा तृतीय विजेता को सिलाई मशीन भेंट की गई।
इसके पूर्व आयोजित दो दांत श्रेणी की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में बिहार के नालंदा निवासी अरुण सिंह का घोड़ा प्रथम स्थान पर रहा। मोतिहारी के सैय्यद फरहान का घोड़ा द्वितीय तथा आरा के पुतुल चौबे का घोड़ा तृतीय स्थान पर रहा।
वहीं छकड़ी (नाकंद) श्रेणी की प्रतियोगिता में आरा के धमनियां निवासी पुतुल चौबे का घोड़ा प्रथम, मोतिहारी के सैय्यद फरहान का घोड़ा द्वितीय तथा आजमगढ़ के महाराजगंज निवासी विजयंत यादव का घोड़ा तृतीय स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में गाजीपुर, बलिया, चंदौली, आजमगढ़, बक्सर, आरा, नालंदा समेत विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपनी घुड़सवारी कला का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विजेता और उपविजेता घोड़ा स्वामियों को सम्मानित करने के साथ ही उपस्थित गणमान्य लोगों को अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मु. आरिफ खान ने किया, जबकि सेवानिवृत्त सूबेदार मकसूद खान ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें