रामविजय सिंह यादव की अध्यक्षता में शोकसभा, बोले— एक बेटे के साथ मासूम बच्ची ने खो दिया पिता का साया


नंदगंज (गाजीपुर)। समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर के वरिष्ठ नेता, प्रदेश सचिव एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रामविजय सिंह यादव की अध्यक्षता में शनिवार को उनके कैंप कार्यालय ग्राम चांडीपुर में एक शोकसभा आयोजित की गई। सभा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ सदस्य एवं विश्वकर्मा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अवतार विश्वकर्मा के पुत्र के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शोकसभा को संबोधित करते हुए शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव सपा भरत यादव ने कहा कि किसी युवा का असमय निधन परिवार के लिए सबसे बड़ा दुख और दुर्भाग्य होता है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में परिवार को धैर्य और साहस बनाए रखने की आवश्यकता है।

सभा की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव ने भावुक शब्दों में कहा कि “राम अवतार विश्वकर्मा जी ने केवल अपने होनहार पुत्र को ही नहीं खोया, बल्कि एक छह माह की मासूम बच्ची ने अपने पिता का साया खो दिया है। अभी उनकी गृहस्थी की शुरुआत ही हुई थी। इस दुख को सहन करना बेहद कठिन है।”

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर का प्रत्येक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उनके संबोधन के दौरान उपस्थित लोग भी भावुक हो उठे।

सभा में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

अंत में भरत यादव, रामविजय सिंह यादव, फौजदारी राम, लक्ष्मण राम, आकाश यादव समेत अन्य लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा का संचालन आकाश यादव ने किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें