भदौरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत


सेवराई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय–दानापुर रेलखंड के भदौरा रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के भीतर डाउन लाइन पर रविवार को एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आरपीएफ दिलदारनगर के जवानों ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आरपीएफ कर्मियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। आरपीएफ प्रभारी दिलदारनगर गणेश सिंह राणा ने बताया कि रविवार को भदौरा रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। शव अत्यधिक क्षत-विक्षत होने के कारण पहचान संभव नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस गाजीपुर भेज दिया गया है। साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें