उर्वरक बीज व्यापार सेवा समिति का प्रदेश बंद कल, संगठन के पदाधिकारी ने रखी निम्न मांगे


कासिमाबाद गाज़ीपुर۔उर्वरक बीज व्यापार सेवा समिति के बैनर तले कल प्रदेश बन्द आवाहन किया गया है, किसानों की समस्या, बीज की समस्या,उर्वरक वितरण को समिति ने प्रदेश व्यापी बंद की घोषणा की है जिसका असर कल गाजीपुर में भी देखने को मिल सकता है,जैसा कि विदित है कृषि, संबंधी दुकानों के विक्रेता पिछले कुछ महीनों से सरकार की कृषि से संबंधित वितरण की नीति लेकर सरकार से नाराज है जिसके कारण कल प्रदेश बन्द की घोषणा की गई है,इसी क्रम में गाजीपुर के जिला अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने भी कल सोमवार को जिले भर में प्रदेशव्यापी बंद की घोषणा की है , निम्न मांगो को लेकर प्रदेश व्यापी बंदी रहेगी

शासन द्वारा विभिन्न प्रकार के नियमों को लागू करने से व्यापारी एवं किसानों की समस्या उत्पन्न हो रही है उर्वरक के साथ कोई अन्य प्रोडक्ट ट्रैकिंग ना किया जाए -संतोष कुशवाहा जिला अध्यक्ष

उर्वरक जैसे डीएपी यूरिया इत्यादि जो सरकार के द्वारा निर्धारित मूल्य हैं उससे मिलते रेट पर ही रिटेलर के दुकान पर उपलब्ध कराया जाए- विनोद पटेल महामंत्री


फसल के अनुसार उर्वरक की मात्रा किसानों को निर्धारित किया जाए – गौरव सिंह कादीपुर


बटाईदार किसान के पास खतौनी उपलब्ध नहीं है जो लगभग 60% से ऊपर है उनको भी उर्वरक की उपलब्धता की जाए- शिव प्रकाश सिंह मोनू


साथी वह आई पी एम एस पोर्टल निचले स्तर पर न लागू किया जाए – रामधनी सोनकर


बीज का सैंपल सील बंद पैकेट से लिया जाए उसकी जिम्मेदारी कंपनी की हो ना कि दुकानदारों की – रामस्वरूप शुक्ला जमानिया


फुटकर दुकानदारों को बढ़ती लागत व महंगाई को देखते हुए उसे पर मार्जिन 10% किया जाए – सुरेंद्र कुशवाहा


उर्वरक जैसे डीएपी यूरिया इत्यादि जो सरकार के द्वारा निर्धारित मूल्य हैं उससे मिलते रेट पर ही रिटेलर के दुकान पर उपलब्ध कराया जाए- विनोद पटेल महामंत्री

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें